बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम सदर जसजीत कौर व नगर मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी ने स्वयंसेवकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 8 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 4 हजार रुपये के साथ ही प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
पुरस्कार पाने वाले बीघापुर ब्लाक से नेहरू युवा मंडल टेढ़ा से धर्मेंद्र प्रथम, इंदेमऊ से पुष्पराज द्वितीय, सिकंदरपुर सरोसी से सोनी शुक्ला प्रथम, औरास गेरुआ से बिजेंद्र प्रताप सिंह प्रथम, नीरज द्विवेदी द्वितीय, बिछिया से सुनीता प्रथम, नवाबगंज से नवनीता प्रथम, सुप्रिया द्वितीय स्थान पर, सिकंदरपुर कर्ण से नीरज श्रीवास्तव प्रथम, बेथर द्वितीय स्थान पर रहा।
यहां पर एसडीएम ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका यह सराहनीय कार्य है। सीमित संसाधनों में स्वयंसेवकों व युवा मंडलों ने जो सौ घंटे का श्रमदान कार्य किया है वह सभी बधाई के पास है। सभी चयन कमेटी के पदाधिकारियों को भी युवा समन्वयक डॉ. अराधनाराज ने सम्मानित किया। इस अवसर पर चयन कमेटी के सदस्य अलोपीशंकर मिश्र, विनोदकृष्ण शर्मा, मनीष सिंह सेंगर, अनुभव शुक्ला, रमेश सिंह सेंगर, सोनी, अशोक शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, नवनीता द्विवेदी, भानू नारायन, आशीष कुमार, धर्मेंद्र शर्मा व आशीष कुमार भी मौजूद रहे।