प्रशिक्षु अभ्यर्थियों की मौलिक नियुक्ति किए जाने का आदेश होने के बाद भी बीएसए कार्यालय में इस संबंध में कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज सिकंदरपुर करन बीआरसी के प्रशिक्षुओं ने बीएसए कार्यालय के बाहर धरना दिया। बाद में बीईओ मुख्यालय का घेराव करने के बाद बीईओ को ज्ञापन देकर मौलिक नियुक्ति दिए जाने की मांग उठाई।
2825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राथमिक विद्यालयों में तैनात किए गए प्रशिक्षुओं की मौलिक नियुक्ति किए जाने के लिए शासनादेश जारी किया गया है। इसके बाद भी अभी तक बीएसए कार्यालय में इस संबंध मेें कोई कदम नहीं उठाया है।
111 स्थिति यह है कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों को यह तक नहीं मालूम इस संबंध मेें कोई शासनादेश आया भी है कि नहीं। प्रशिक्षुओं ने पहले बीएसए से फोन पर इस संबंध मेें बात की। बीएसए का कहना था अभी मामला दिखवाता हूं। इसके बाद दोबारा उनका फोन नहीं उठा।
नाराज प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर और मौलिक नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की। प्रशिक्षुओं का कहना था वह किस आधार पर स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाएं, जब उन्हें यह तक नहीं मालूम उन्हें टीचर की श्रेणी में रखा भी गया है कि नहीं।
मौलिक नियुक्ति तो दूर मानदेय भी समय से नहीं दिया जा रहा है। प्रशिक्षुओं ने कहा यदि इस संबंध में कोई निर्णय नहीं होता है तो बीएसए कार्यालय के बाहर लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना और घेराव के दौरान राधा द्विवेदी, साधना राजपूत, पूजा, सारिका, संगीता, अंजू सहित तमाम प्रशिक्षु मौजूद रहे।