फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 19 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश में गुंडाराज व ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में 17 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों के साथ हुए लाठीचार्ज में कई नेताओं के अलावा जिले की पूर्व सांसद भी घायल हो गई थीं। उन्हें पुलिस ने निशाना बनाकर लाठीचार्ज किया। इसकी निष्पक्ष जांच के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार द्वारा किया गया यह कृत्य अंग्रेजों द्वारा किए गए जलिया वाला बाग कांड की तरह था। जो अंग्रेजों की बर्बता की याद दिला गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, राज्यसभा सदस्य मधुसूदन मिस्त्री, जिले की पूर्व सांसद अन्नू टंडन के अलावा कांग्रेस अनुसूचित जाति उन्नाव के जिलाध्यक्ष राजीव रतन राजवंशी भी घायल हुए हैं। कांग्रेसियों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में अमित शुक्ला, सुभाष सिंह, अजय श्रीवास्तव, वीर प्रताप सिंह, हसन वासिफ, राजकुमार लोधी, आशुतोष शर्मा, चंद्रपाल, मोहित कुमार, राजबहादुर सिंह, कन्हईलाल, राशिद अली, गणेश चंद्र, रामकिशोर पाल, श्याम लाल कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें