फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: व्यापारी से हुई लूट की घटना के जल्द खुलासे की मांग

Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 26
विज्ञापन



व्यापारी से हुई लूट की घटना के जल्द खुलासे की मांग

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की मुलाकात

रात दस बजे तक की पिकेट ड्यूटी मुस्तैद करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। गदनखेड़ा बाईपास पर व्यापारी के साथ हुई दो लाख रुपये की लूट की घटना में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एएसपी और सीओ से मुलाकात की। जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


एबीनगर मोहल्ला निवासी सुशील जायसवाल की गदनखेड़ा पर मां गायत्री इंटरप्राइजेज के नाम से एक सरिया एंगल की दुकान है। 14 सितंबर की शाम सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। उनके पास बैग में दो लाख रुपये थे। गदनखेड़ा बाईपास पर लुटेरों ने उनकी बाइक में कट मारकर गिरा दिया था और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले थे। घटना के खुलासे के लिए उप्र उद्योग व्यापार प्रतिदिन मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने 11 सदस्य टीम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट अरुणमणि त्रिपाठी, एएसपी शशिशेखर और सीओ के साथ कोतवाल और चौकी इंचार्ज से मुलाकात की। घटना के खुलासे को लेकर चर्चा की और जल्द खुलासे के साथ रात दस बजे तक पिकेट ड्यूटी बढ़ाने की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री राजेश कुमार सिंह, इश्तियाक गौरी, नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला युवा के महामंत्री श्री महेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें