फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सफाई कर्मचारियों ने असोहा ब्लॉक कार्यालय का किया घेराव

Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-एडीओ पंचायत पर अवैध वसूली का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। एडीओ पंचायत पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर सफाई कर्मचारियाें ने ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया। सफाई कर्मचारी शत्रुघन कुमार सहित अन्य शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। सभी ने ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए एडीओ पंचायत पर शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि एडीओ पंचायत द्वारा सफाई कर्मचारियों से अवैध वसूली की जा रही है। गांव के लोगों, शिक्षकों तथा प्रधानों से सफाई कर्मियों के विरुद्ध लिखवा कर अभिलेख अपने पास सुरक्षित रख लेते हैं। बाद में सफाई कर्मचारियों को यही अभिलेख दिखाकर डराया जाता है कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत आई है और शिकायत से बचने के लिए सफाई कर्मचारियों को निलंबित करने की धमकी दी जाती है। इसके एवज में मोटी रकम की उगाही की जाती है। सफाई कर्मचारियों को उनके पद नाम से संबोधित करके जातिसूचक अपशब्दों से अपमानित किया जाता है। बताया कि पूर्व में ऐसी ही एक साजिश करके सफाई कर्मचारी को निलंबित कराया जा चुका है। डीपीआरओ डॉ. निरीश चंद्र साहू ने बताया कि अभी मौखिक ही मामला जानकारी में आया है। लिखित में शिकायतीपत्र आएगा तो जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें