फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व बच्चा गंभीर

विज्ञापन
मियागंज संडीला मार्ग पर हैदराबाद कस्बे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पंकज की मौत के बाद रोती बि? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
आसीवन(उन्नाव)। मियागंज-संडीला मार्ग पर हैदराबाद कस्बे के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दंपति व उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी और बेटे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी पंकज (27) पुत्र राजनलाल, पत्नी अंजली (24) व तीन साल के बेटे अनिल को बाइक में बैठाकर रक्षाबंधन पर्व पर अपनीससुराल औरास थानाक्षेत्र के गांव लोधाटीकुर जा रहा था। सोमवार सुबह वह मियागंज-संडीला मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के हैदराबाद रामनगर चौराहे के निकट तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दंपति व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन मियागंज सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी और बच्चे का इलाज चल रहा है।
मृतक के मोबाइल से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। आसीवन थाने पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि पंकज खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। वह सात भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां रामखुशी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर टेंपो मालिक व चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें