फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव रायबरेली हाईवे के पास फेंका गया

विज्ञापन
उन्नाव रायबरेली मार्ग के पास बीघापुर थानाक्षेत्र के गौरी खेड़ा गांव के सामने युवती की हत्या की घ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर(उन्नाव)। क्षेत्र के उन्नाव-रायबरेली हाईवे के लिंक मार्ग पर सोमवार को 20 वर्षीय युवती का शव मिला है। उसके पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू जैसे धारदार हथियार के कई घाव हैं। इलाकाई लोगों के मुताबिक किसी दूसरी जगह से युवती को यहां लाकर मारा गया है। इधर, घटना की सूचना पर एएसपी और सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी है। उन्नाव-रायबरेली हाईवे स्थित मैकू तेली मार्ग (सिकंदरपुर कर्ण-सातन खरौली संपर्क मार्ग) पर हाईवे से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर सुबह लोगों ने युवती का खून से लथपथ शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी जावेद अख्तर मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय, सीओ अंजनी कुमार राय पहुंचे और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पेट में छह से अधिक धारदार हथियार के जख्म हैं। उसके शरीर पर नीले रंग की जींस व लाल व काले रंग का चेकदार टॉप है। गले में मंगलसूत्र और पैर में बिछिया होने से युवती से विवाहित होने का अनुमान है। थाना प्रभारी का यह भी मानना है कि कहीं पुलिस की जांच भटकाने के लिए हत्यारों ने युवती को मंगलसूत्र और बिछिया नहीं पहना दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय व सिकंदरपुर कर्ण, रावतपुर, रानीपुर, सातन, सुमरहा, गौरीखेड़ा समेत कई गांवों के लोगों से युवती की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती की पहचान कराने के लिए ायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर और कानपुर नगर पुलिस से भी मदद ली जा रही है। एएसपी ने बताया कि युवती का शव नियमानुसार 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह पांच बजे वह खेतों की ओर गए। तब शव नहीं पड़ा था। इसके बाद करीब छह बजे शव देखा गया। इससे अनुमान है कि किसी वाहन में युवती को बैठाकर लाया गया। फिर हत्या कर शव फेंककर हत्यारे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें