फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। कानपुर-रायबरेली रेलवे ट्रैक पर रावतपुर गांव के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान कराई। पिता के अनुसार अच्छी नौकरी न मिलने से मानसिक परेशान था।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के कुंदनपुर भाटनखेड़ा निवासी शिवम शुक्ला (25) का शव कानपुर-रायबरेली रेलवे ट्रैक पर मिला। सुबह लगभग नौ बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी।
मृतक के पिता शरदचंद्र शुक्ला ने बताया कि शिवम पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह बीटीसी, एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी नौकरी न मिलने से परेशान रहता था। शिवम की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें