फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, मां व मामा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। सुरसेनी-गौरा मार्ग पर सुरसेनी गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नौ साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मां और मामा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित भाग निकला। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
सुरसेनी गांव निवासी जावेद की पत्नी सोनी (35) का मायका नगर के मोहल्ला किलाशाह जी में है। बुधवार सोनी का भाई सद्दाम (25) उसे लेने आया था। बहन सोनी और भांजी अनम (9) को बाइक से घर आ रहा था। सुरसेनी-गौरा मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां- बेटी और सद्दाम सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने अनम को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि दोनों चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें