फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मानसिक बीमार युवक का शव फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। पत्नी के मायके जाने से परेशान मानसिक बीमार युवक का घर के छप्पर में दुपट्टे के फंदे से शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सफियापुर गांव निवासी शुभम (30) रविवार रात मां रामादेवी के साथ खाना खाकर सोने चला गया। सुबह पांच बजे मां की आंख खुली तो घर के पीछे के हिस्से में छप्पर के सहारे दुपट्टे से बंधा उसका शव लटका मिला। चीख सुन परिजन दौड़े। पुलिस ने जांच की। मृतक की मां रामादेवी ने बताया कि शुभम मानसिक बीमार रहता था। पत्नी सुधा 15 दिन पहले दोनों बच्चे संगम (6) और अंगद (2) को लेकर अपने मायके कोतवाली के गांव देवगांव चली गई थी। उसके बाद से शुभम परेशान रहता था। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। दो भाईयों में पवन और शिवम हैं। पिता की मौत के बाद खेती कर मां और परिवार का पालन पोषण करता था। बीमारी के बाद वह परेशान रहता था। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर कोई तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें