औरास। फैजुल्लानगर गांव में मंगलवार शाम गांव के बाहर आम की बाग में बनी कोठरी में किसान का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फैजुल्लानगर निवासी किसान मोहन रावत (55) का शव गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित बाग में बनी कोठरी गमछे के सहारे छप्पर से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि लगभग 15 साल पहले पत्नी बेटों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से ही वह बाग में बनी कोठरी में रहता था। मंगलवार शाम पांच बजे गांव बड़ा भाई शिवराज बाग की तरफ गया तो मोहन को छप्पर में गमछे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। शिवराज ने बताया कि भाई पत्नी के बेटों को लेकर चले जाने के बाद से वह परेशान रहता था। इसी के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। एसओ राजकुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नही लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।