उन्नाव। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की शवयात्रा निकाली गई। वोटिंग मशीन की शवयात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से उठाई गई।
यात्रा ओवरब्रिज, आवास विकास बाईपास के अलावा जिला अस्पताल होते हुए डीएम कार्यालय के सामने जलाई गई। यात्रा का नेतृत्व बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला संयोजक धर्मेंद्र चंद्र आजाद ने किया।
इसके अलावा शवयात्रा में प्रमोद रावत, अनिल त्यागी, महेंद्र प्रताप सोनवानी, कमलेश सोनवानी, दुर्गा प्रसाद, रामस्वरूप गौतम, सत्येंद्र, सागर, बाबूलाल, सुनील रावत, हरीश कुशवाहा, अमृतलाल कुशवाहा आदि शामिल रहे।