फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी में फंदे से लटकी मृतक छात्रा अंशिका का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी(उन्नाव)। थाना क्षेत्र के हुसैनपुर पट्टी गांव में बीएससी की छात्रा का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। पिता ने छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को दी है। वह कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

छात्रा नीट की तैयारी के लिए कानपुर के काकादेव में कोचिंग कर रही थी। थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैननगर पट्टी परशुराम निवासी संजय कुमार की पुत्री अंशिका (20) का शव शुक्रवार सुबह बाथरूम में सबमर्सिबल पाइप के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता के अनुसार सुबह करीब 8 बजे बेटी नहाने के लिए बाथरूम गई थी। काफी देर बाद तक उसके बाहर न निकलने पर अंशिका की मां ममता ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा अंदर से बंद होने पर अन्य परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंशिका का शव लटका देख कोहराम मच गया।
पिता ने बताया कि उसकी बेटी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह दो भाई आदित्य और अंश से बड़ी थी। वह नीट की तैयारी के लिए कानपुर में कोचिंग भी कर रही थी। लॉकडाउन के बाद से घर पर ही थी। प्रभारी निरीक्षक हरिकेशराय ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें