फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निर्माणाधीन मकान के पानी भरे टैंक में मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। मऊ गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे श्रमिक का शव टैंक में पड़ा मिला। पैर फिसलने से टैंक में गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के गांव माढ़ापुर निवासी नौशाद (28) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इस समय वह मऊ गांव निवासी आरिफ के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था।
रविवार दोपहर पहली मंजिल पर खाना खाने के बाद वह हाथ धोने नीचे गया, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। श्रमिकों ने नीचे जाकर देखा तो नौशाद पानी के टैंक में मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथी श्रमिकों ने बताया कि जिस टैंक में मजदूर का शव मिला है उसमें करीब तीन फिट पानी भरा है। प्रभारी कोतवाल नईम खान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन




मशरूम खोदने पर विवाद, मारपीट में मां बेटी घायल
चकलवंशी। भुलईखेडा गांव में मशरूम खोदने को लेकर लाठी डंडे चले। मारपीट में मां बेटी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है। माखी थानाक्षेत्र के भुलईखेड़ा गांव निवासी रमेश का गांव में पुराना मकान गिर गया है। उसमें मशरूम के पेड़ उगे हैं। रमेश की पत्नी सीमा (38) ने तहरीर दी है कि पड़ोसी रामसिंह उसके घर में उगे मशरूम खोद रहे थे। मना करने पर वह अभद्रता पर उतर आए। घर वालों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की। बचाने आई बेटी ममता को भी पीटा। घायल मां-बेटी का मियागंज सीएचसी में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है।

कच्ची कोठरी गिरी, बाल-बाल बची वृद्धा
बीघापुर। विकासखंड क्षेत्र के काल्हेपुर गांव निवासी राम कुमारी (80) पत्नी रामकुमार कश्यप कई वर्षों से कच्चे मकान में रहती हैं। मकान का काफी हिस्सा पहले ही गिर चुका है। राम कुमारी एक कच्ची कोठरी में रह रही हैं। चार पुत्रियां थीं। जिनकी शादी होने के बाद राम कुमारी अकेले कोठरी में रहती हैं। लगातार हुई बरसात से रविवार सुबह लगभग 10 बजे रामकुमारी की कोठरी का कुछ हिस्सा गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी दयाराम पहुंचे। जैसे ही सभी राम कुमारी को उठाकर बाहर लाए, तभी पूरी कोठरी की छत दीवार सहित गिर गई। राम कुमारी को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें