फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मायके में रह रही महिला का फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के खैरताली गांव निवासी राधेलाल यादव की बेटी शिवानी (25) का शव शुक्रवार रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पति से अनबन के कारण वह कई साल से मायके में रह रही थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतका के बड़े भाई शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि बहन का विवाह चार साल पहले बिहार थानाक्षेत्र के गांव बंगलहन खेड़ा निवासी धीरज कुमार से हुआ था। शादी के तीन-चार महीने बाद ही पति व ससुरालीजनों से विवाद शुरू हो गया। परेशान होकर शिवानी मायके में रहने लगी थी। उसने यह कदम क्यों उठाया वह पुलिस को नहीं बता पाया। मृतका तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। बेटी की मौत से मां शिवकली, छोटी बहन साक्षी व अन्य परिजन बेहाल हैं। पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं, शनिवार सुबह वह भी घर पहुंचे। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बड़े भाई शिवम कुमार की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें