सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ मौजूद जिला पंचायत सदस्य मालती रावत।
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। बिछिया तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य मालती रावत ने मंगलवार को सपा का दामन थाम लिया। उन्होंने लखनऊ में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम के समक्ष समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मालूम हो कि बिछिया तृतीय सीट से मालती रावत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इससे पहले पूर्व के पंचायत चुनाव में भी वह जिला पंचायत सदस्य रही थीं। मंगलवार को उन्होंने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम के समक्ष समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।