फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: वकीलों की हड़ताल के चलते 28 जनवरी दी गई पेशी की अगली तारीख

Fri, 24 Jan 2020 06:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म कांड के पांच आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वकीलों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को बिहार कांड के आरोपियों की पेशी की तारीख फिर आगे बढ़ गई। तारीख बढ़ने से आरोपियों को फिर जेल पहुंचाया गया। 28 जनवरी को पेशी की अगली तारीख दी गई है। बिहार कांड के पांचों आरोपियों की शुक्रवार 24 जनवरी को पेशी थी।
विज्ञापन


सुबह सभी आरोपियों को जेल से फास्ट-ट्रैक कोर्ट लाया गया। वकीलों की हड़ताल के चलते आरोपी पक्ष के वकील के कोर्ट में मौजूद न होने पर कोर्ट ने पेशी की अगली तारीख 28 जनवरी दी है। जिस पर पांचों आरोपियों को जेल से लाने के बाद वापस जेल ले जाया गया।

लगातार पेशी की तारीख बढ़ने पर मृतका के परिजनों को निराशा हाथ लग रही है। मृतका की बड़ी बहन का कहना है कि उसकी बहन को शीघ्र न्याय मिल सके, इस उद्देश्य से मुकदमा फास्ट-ट्रैक कोर्ट गया था। लगातार पेशी टलने से अब तक केस जहां था वहीं पड़ा है। आरोपी पक्ष के वकील संजीव त्रिवेदी ने बताया कि वकीलों के पास पहले बार कांउसिल की ओर से पहचान पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद भी कोर्ट में प्रवेश को लेकर एक और कार्ड बनवाने की रूपरेखा बनाई गई, जिसके विरोध में वकीलों ने हड़ताल रखी है। हड़ताल के चलते फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने बिहार कांड में पेशी की अगली तारीख 28 जनवरी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें