फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के बाद रात को थाना गांव के गो संरक्षण केंद्र में मवेशियों का हाल जांचने पहुंचे सीवीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ठंड बढ़ते ही मवेशियों का हाल जानने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) रात में ही थाना गांव के गो संरक्षण केंद्र पहुंच गए। यहां पर उन्होंने बंद मवेशियों की संख्या पूछी और उन्हें ठंड से बचाव के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह बुधवार रात 10 बजे थाना गांव में बने गो संरक्षण केंद्र पहुंचे। यहां पर उन्होंने बंद मवेशियों की संख्या पूछी। पता चला कि 352 मवेशी बंद हैं। मवेशियों को ठंड से बचाव के किए गए उपायों की जानकारी हासिल की। केयरटेकर संतोष ने बताया कि मवेशियों को बचाने के लिए स्थल पर चारो तरफ तिरपाल का घेरा बनाया गया है। वहीं ठंड से बचाव के अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। सीवीओ ने भूसा भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध भूसे की मात्रा देखी। उन्होंने बताया कि अन्य गोशालाओं में भी मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए बोरों व तिरपाल की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें