फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों के आवागमन के लिए बना कट बंद

Wed, 13 Aug 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर-18- हाईवे पर बोल्डर लगाकर बंद किया गया कट। संवाद - फोटो : अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई ‘जय हिंद’’ यात्रा। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। कानपुर- लखनऊ हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों के आवागमन के लिए बना कट बंद कर दिया गया। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

हाईवे पर आए दिन लग रहे जाम और दुर्घटना से बचने के लिए 10 माह पूर्व आजाद मार्ग चौराहे को बंद करा दिया गया था। तर्क दिया गया था कि निर्माणाधीन लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे में चौराहे के पास बन रहे अंडरपास से अव्यवस्था हो जाएगी। इसके बाद कानपुर और गंगाघाट की ओर से आवागमन करने वाले वाहन छह किमी का चक्कर लगाकर औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले कट से आवागमन कर रहे थे। सोमवार को इस कट को भी बंद करा दिया गया।
इससे अब यात्रियों तथा वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ गईं। अब लोगों को करीब दो किमी आगे जाकर शेखपुर नरी के सामने बने कट से आवागमन करना पड़ रहा है। इस कट पर भी बैरिकेडिंग कर दो पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है, जो दोपहिया और चौपहिया वाहनों को निकलने दे रहे हैं, लेकिन बड़े वाहन व परिवहन विभाग की बसों को सीधा गदनखेड़ा बाईपास की ओर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अब यह वाहन बाईपास होकर उन्नाव लालगंज मार्ग से निकल रहे हैं। बताया जाता है कि जिला प्रशासन ने एक जांच कराई थी। इसमें इन कटों को बंद करा देने से जाम और दुर्घटनाओं में कमी आने की बात कही गई थी।अचलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि इन कटों को पुलिस ने नहीं बल्कि एनएचएआई ने बंद किया है। शेखपुर नरी वाला कट खुला है, वहां पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें