फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
सिद्धनाथ मंदिर में श्रीराम शोभायात्रा समिति की बैठक में बोलते चंद्र प्रकाश गुप्ता। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। श्रीराम शोभा यात्रा समिति की सिद्धनाथ मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में चैत्र नवरात्र नव संवतसर पर घरों के ऊपर भगवा ध्वज लगवाए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के संभाग प्रभारी चंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि 21 अप्रैल को दोपहर दो बजे सिद्धनाथ मंदिर से श्रीराम शोभा यात्रा की शुरुआत होगी। यहां से हजारी टोला, छिपियाना तिराहा, छोटा चौराहा होकर सदर बाजार से होते हुए सिद्धनाथ मंदिर पहुंचेगी।
यहां आरती व पूजन के बाद शोभा यात्रा का समापन होगा। रात 8 बजे से सिद्धनाथ मंदिर परिसर में जवाबी कीर्तन होगा।
बैठक में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, सियाराम पांडेय, मनोज निगम, अंबरीश गोस्वामी, रेखा शुक्ला, गिरजाशंकर अवस्थी, सुरेश मिश्र, जगदीप निगम, चंद्रशेखर, बुद्धीलाल चौरसिया, हरिनाम सिंह, देशराज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें