फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शालिग्राम की निकली बरात

विज्ञापन
पाटन में तुलसी विवाह संपंन कराते आचार्य व मौजूद नपं अध्यक्ष रमावती शुक्ला। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। देव उत्थानी एकादशी पर बुधवार को भगवान शालिग्राम की बरात कस्बा के सूर्य प्रकाश तिवारी के घर से निकाली गई। बारात विजय गुप्ता के दरवाजे पहुंची जहां पारंपरिक तरीके से भगवान शालिग्राम का द्वारचार, वरीक्षा, तिलक हुआ। साज सज्जायुक्त मंडप की नीचे आचार्य योगेश बाजपेयी व राकेश बाजपेयी के द्वारा वैदिक मंत्रोचारों द्वारा भगवान शालिग्राम व तुलसी जी का पूजन व विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान भगवान शालिग्राम व तुलसी जी के पैर पूजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह कराने वाले व्यक्ति के जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें