साकेतधाम रामलीला मैदान में गणेश पूजन करते समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में महानवमी व विजय दशमी पर्व एक साथ मनाया गया। शहर में हिंदू जागरण मंच ने शस्त्र पूजन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला मंचन और रावण के पुतले का दहन हुआ।
हिंदू युवा वाहिनी व हिंदू जागरण मंच ने सिविल लाइंस व कब्बाखेड़ा कार्यालय में शस्त्र पूजन कर विजयदशमी पर्व मनाया। मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शस्त्रों का पूजन हुआ। सदर विधायक पंकज गुप्ता व नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी की मौजूदगी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अलोक ने शस्त्र पूजन किया। असोहा ब्लाक के उतरौरा गांव में युवक सांस्कृतिक मंडल के तत्वावधान में दशहरा मेला लगा। रावण के पुतले का दहन हुआ। सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक क्षेत्र के वसैना गांव में रावण दहन हुआ।
विजयदशमी पर्व पर कब्बाखेड़ा में शस्त्र पूजन करते हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी।- फोटो : UNNAO
असोहा के उतरौरा गांव में धू-धू कर जलता रावण का पुतला।- फोटो : UNNAO
विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन करते सदर विधायक पंकज गुप्ता व हिंदू जागरण मंच पदाधिकारी।- फोटो : UNNAO