खेत में पिलर लगाकर उनमें गोल चक्के बांध लगाए गए ड्रैगन फ्रूट के पौधे में निकला फल।
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ (उन्नाव)। श्रीलंका, थाईलैंड जैसे देशों में पैदा होने वाले ड्रैगन फ्रूट (पिताया) की खेती की अब जिले में भी शुरुआत हो गई है। औषधीय गुणों से युक्त ड्रैगन फ्रूट में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। जिससे कई रोगों में यह लाभदायक होती है। वहीं, इसका बाजार में भाव भी ठीकठाक मिल जाता है। जिससे किसानों के लिए यह खेती काफी लाभदायक साबित हो सकती है।
बांगरमऊ के ग्राम जगतनगर निवासी किसान विनोद कुमार गुप्ता ने डेढ़ बीघा खेत में ड्रैगन फ्रूट खेती की शुरुआत की है। शाहजहांपुर निवासी उनके दामाद विनय कुमार गुप्ता ने उन्हें इस खेती के लिए प्रेरित किया। ड्रैगन फ्रूट की खेती श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम, इजराइल आदि देशों में काफी होती है। अपने देश में कोलकाता के आसपास बहुतायत में किसान इसकी खेती करते हैं। कम वर्षा वाले क्षेत्र इसके लिए उपयुक्त हैं। ड्रैगन फ्रूट में औषधीय गुण काफी मात्रा में होते हैं। इसके फल में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है। जो कई सारे रोगों से लड़ने में सहायता करता है। इसके सेवन से मधुमेह भी नियंत्रित होती है। शरीर में बढ़े हुए कोलस्ट्रोल को कम करता है। खाने में यह काफी मुलायम होता है। ड्रैगन फ्रूट को ताजे फल के रूप में भी खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में जल्द रोगों का हमला नहीं हो पाता है।
डेढ़ बीघे में लगाए हैं डेढ़ हजार पौधे
किसान विनोद कुमार गुप्ता ने कोलकाता से लाकर डेढ़ बीघे खेत में डेढ़ हजार पौधे लगाए हैं। जिनमें अब फ ल आना भी शुरू हो गया है। बताया कि यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा होने वाले कांटेदार पौधे नागफ नी से मिलता जुलता यह पौधा काफ ी लंबा होता है। इस पौधे को लगाने के लिए पत्थर के पिलर लगाकर उन पर गोल चक्के बांधे गए हैं। यह पौधे कम पानी में भी तैयार हो जाते हैं जिनमें गोबर व केचुएं वाली खाद डाली जाती है। विनोद के अनुसार, खेती अधिक महंगी नहीं है लेकिन खंभे गाड़ने और ट्रांसपोर्टिंग का खर्च काफ ी महंगा है। उन्होंने बताया कि फल में विटामिन ए, बी, आयरन, कैल्शियम व फ ास्फ ोरस आदि तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण इसका सेवन कैंसर, हृदय रोग, पाचन तंत्र व शुगर आदि में काफ ी लाभदायक है। बताया कि यह फ ल खाने में स्वादिष्ट तो नहीं है लेकिन औषधीय गुण होने के कारण काफ ी महंगा बिकता है।
एक सीजन में 3 से 4 बार फल देता है
ड्रैगन फ्रूट एक सीजन में तीन से चार बार फल देता है। एक फल का वजन लगभग 300 से 800 ग्राम होता है। एक पोल पर 20 किग्रा. के फल होते हैं। इसके अनुसार प्रति एकड़ 6000 किग्रा फल प्राप्त होता है। बाजार में 200 से 250 रुपये प्रति किग्रा का दाम मिलने से किसान को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अच्छी बात यह है कि इस फल में अभी तक किसी प्रकार के कीट लगने का मामला प्रकाश में नहीं आया है।