फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/मौरावां। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मौरावां में हुए सड़क हादसे में मृत युवक लखनऊ का रहने वाला था। वह कानों में लीड लगाकर बाइक चला रहा था
विज्ञापन


। हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं शहर कोतवाली में वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
मौरावां-पुरवा मार्ग पर मुरैता गांव के निकट पावर हाउस के पास सामने से आ रहे ट्रक से बाइक भिड़ गई।

बाइक के परखच्चे उड़ने के साथ ही लखनऊ के भुसवल गोसाईंगंज निवासी रिंकू वर्मा (30) पुत्र महेश कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिंकू की जेब में मिले मोबाइल से उसके मामा को सूचना दी

। घटना के बाद से ट्रक चालक व क्लीनर फरार हैं। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराया है। एसआई अवधेश सिंह यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं शहर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास के निकट अज्ञात (35)युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें