फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास महिला की झुमकी नोंची

Wed, 19 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
लूट का शिकार नीलम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला की झुमकी नोंच ली और भाग निकले। इससे उसका कान भी फट गया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते लुटेरे दूर जा चुके थे। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सफीपुर कस्बा निवासी नीलम पत्नी बालकृष्ण मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाजार गई थीं। खरीदारी करने के बाद पैदल ही घर जा रही थी। वह कोतवाली से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर थीं, तभी बाइक सवार दो नकाबापोश बदमाश नीलम के पास आए। वह कुछ समझ पातीं इसी बीच कान की झुमकी नोंच ली।

नीलम ने विरोध का प्रयास किया तो बाइक में पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और भाग निकले। नीलम ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग पहुंचते लुटेरे मियागंज की ओर भाग निकले थे। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें