फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एलआईसी अधिकारी समेत दो की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रशासनिक अधिकारी की टीचर पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मोहल्ला बंदूहार निवासी गंगाराम (50) कानपुर एलआईसी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी थे। गुरुवार को वह पत्नी शारदा के साथ कार से दवा लेने कानपुर गए थे। शारदा माखी के रऊ करना स्थित जूनियर स्कूल में हेड मास्टर हैं। दोनों घर लौट रहे थे। शहर के सिविल लाइंस में जेल रोड तिराहा के पास वह कार को गली में मोड़ने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंगाराम और इनकी पत्नी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरी कार में सवार  युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि गंगाराम के बड़े बेटे अभिषेक गौतम की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। छोटा बेटा आशीष गौतम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर कोतवाली के शिवसिंह खेड़ा के निकट हुए हादसे में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस को मृतक की बाइक से कागज मिले हैं। यह कानपुर के हैं। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने कानपुर पुलिस को सूचना दी है। हाईवे पर ही एक अन्य हादसे में दही चौकी के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार माखी थानाक्षेत्र के गांव बरसिंघी निवासी रामचंद्र (28) और पीछे बैठा प्रकाश (47) घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें