फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर व दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
जवाहर नगर स्थित दुकान में जानकारी देता पीड़ित दुकानदार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। चोर शहर में दो अलग-अलग स्थानों से हजारों का माल समेट ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों  घटनाओं की जांच कर रही है।

शहर के मोहल्ला एबीनगर निवासी राजू मिश्रा के घर में पीछे की दीवार फांदकर पहुंचे चोरों ने किचन का ताला तोड़कर आटा, दाल चावल के अलावा गृहस्थी का कीमती समान पार कर दिया।
विज्ञापन


राजू के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। चोर बाइक से आया था। वह दीवार पर चढ़ते समय चोर दो बार गिरा। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है
।  
दसरी घटना मोहल्ला जवाहरनगर की है। यहां चोरों ने एक नाई की दुकान को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी के अलावा दुकान में लगी एलईडी व बाल काटने की इलेक्ट्रानिक मशीन सहित करीब तीस हजार का माल पार कर दिया। नारेंद्र नगर निवासी दुकान मालिक पंकज सविता रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। तब मामले की जानकारी हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
बांगरमऊ। क्षेत्र के ग्राम बेरिया गाड़ा में बंद पड़े मकान से चोर जेवर व नगदी समेत लगभग एक लाख रुपये का माल  ले गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी गृहस्वामी को दी। गृहस्वामी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्राम बेरिया गाड़ा निवासी पुत्ती लाल पुत्र कल्लू परिवार के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात चोर छत के सहारे घर में दाखिल हो गए। चोर जाल काटकर कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर जेवर व नगदी चुरा ले गए।  पुत्तीलाल के अनुसार चोर सोने का हार, सोने की जंजीर, कमर पेटी, चांदी की पायल ले गए हैं। पुत्तीलाल ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
---------------

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें