फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों का माल बटोर ले गए

Tue, 25 Jul 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
scattered belongings - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बारासगर थानाक्षेत्र के बक्सर गांव निवासी रामबहादुर सिंह के घर में पीछे की दीवार से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते से घर के अंदर पहुंचे। घटना के समय परिजन अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। जिस कमरे में नगदी व जेवर रखे थे उसमें ताला बंद था। चोरों ने उसी कमरे का ताले तोड़े पचास हजार कीमत के जेवर और तीन हजार रुपये की नगदी ले गए। सोमवार सुबह चार बजे रामबहादुर का छोटा बेटा शिवांग पढ़ने के लिए उठा तो उसने कमरे का ताला टूटा देखा। तब परिजनों को जानकारी हुई। चोरी की खबर सुनते ही घर वालों की नींद उड़ गई। आस-पास जानकारी की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। दूसरी चोरी बक्सर गांव के ही मजरे तनगापुर निवासी अजय सिंह के घर हुआ। चोर पीछे की दीवार से बल्ली के सहारे घर के भीतर दाखिल हुए। कमरे व बक्सों के ताले तोड़कर करीब एक लाख के जेवर और 1.6 लाख रुपये की नगदी पार कर दी। चोरी की तीसरी घटना बक्सर गांव के मजरे फरखी गांव निवासी राजू यादव के घर हुई। चोरों ने तीन हजार रुपये का माल पा कर दिया। बारा सगवर थानाध्यक्ष उत्तमसिंह राठौर ने बताया कि चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है रिपोर्ट दर्ज कर जांच और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें