फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार से हथियारों के बल पर दो बहनों का अपहरण, छोटी से किया गैंगरेप

Tue, 25 Jul 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर के बरदहिया बाजार में सोमवार को खरीदारी करने आई बस्ती की दो सगी बहनों को असलहे के दम पर बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया और मोहम्मदपुर कठार गांव स्थित स्कूल में छोटी बहन के साथ दोनो युवकों ने रेप किया। करीब चार घंटे बाद आरोपियों के चंगुल से छूटीं बहनों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बस्ती जिले की रहने वाली 32 और 22 वर्षीय दोनों बहने शादीशुदा हैं। सोमवार को वह बरदहिया बाजार में साड़ी खरीदने आई थीं। पीड़ित छोटी बहन ने बताया कि बाजार में ही दो बाइक से दो युवक मिले और असलहा दिखाकर उन्हें जबरन बाइक पर बैठा लिया। दूसरा युवक पीछे-पीछे दूसरी बाइक से चल रहा था। अशरफाबाद ईंट भट्ठे के पास लघुशंका की बात कह कर उन्होंने बाइक रोकने को कहा, बाइक की गति धीमी होते ही दोनों कूद कर भागने लगीं। 
विज्ञापन


जिस पर दोनों युवकों ने पीछा करके उन्हें फिर से पकड़ लिया और मोहम्मदपुर कठार गांव के एक प्राइवेट स्कूल में ले गए। वहां बड़ी बहन को कमरे में बंद कर छोटी के साथ दोनों ने रेप किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद उन्होंने घटना की सूचना डायल 100 पर दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाल राकेश सिंह यादव और चौकी इंचार्ज मगहर शशिभूषण पांडेय भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि छोटी बहन ने घटना की जानकारी दी है, बड़ी बहन कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। मामले की जांच चल रही है, दोनों के मेडिकल परीक्षण के बाद ही घटना के बारे में बताया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें