उन्नाव। हिमांचलखेड़ा में प्रेम प्रसंग में पिता द्वारा किशोरी की हत्या किए जाने से सनसनी है। गांव के लोगों को यह भरोसा नहीं था कि पिता ही अपनी बेटी का कातिल है। इतना ही नहीं बेटी के गायब होने के मामले का खुलासा न होने पर आरोपी पिता रामकुमार कई बार एससी-एसटी आयोग भी गया।
वहां से भी कई बार मामले को संज्ञान में लिया गया। उसके बाद जांच में तेजी आई। सीओ कुंअर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लगभग बारह साल पहले गांव के ही एक युवक की हत्या में भी आरोपी पिता शामिल रहा था। उस समय हत्या कहां हुई थी।
इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था कि नहीं। इसकी भी जांच की जा रही है। मंगलवार को धड़ की तलाश के लिए खुदाई कराई जाएगी। पूछताछ जारी है। धड़ मिलने के बाद डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
........................
पुलिस ने भीड़ को रखा दूर
पुलिस जिस जमीन पर शव की बरामदगी के लिए खुदाई करा रही थी। उससे लगभग दो सौ मीटर दूर ग्रामीणों को रोका गया था। ताकि कोई भी अंदर न आ सके। इसके लिए काफी फोर्स भी घटनास्थल पर तैनात रहा। इस दौरान कई लोगों ने मौके पर जाने का प्रयास किया तो तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी पटकी।
.....................................
पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी अनुष्ठा
पिता ने जिस बेटी अनुष्ठा को मौत के घाट उतारा था। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। इसमें सबसे बड़ी रेखा, गीता फिर मृतका अनुष्ठा थी। उसके बाद दो भाईयों में सत्यम व शिवम है।