फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए नलकूप लगाने को मंजूरी, बजट भी दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
नगर पालिका के स्थायी रूप से खराब नलकूपों के बदले दो नए नलकूप लगाने को शासन ने मंजूरी दे दी है। दोनों की नई बोरिंग के लिए जल निगम यांत्रिक खंड इलाहाबाद को 58 लाख 58 हजार रुपये पालिका ने दे दिया है। अब तीन जनवरी को बोरिंग का काम चालू हो जाएगा।

शहर के कोतवाली परिसर और लालाबाजार क्षेत्र में लगे नलकूप स्थायी रूप से खराब हैं। छह महीने से भी अधिक समय से यहां पीने के पानी का संकट है। नगर पालिका खराब बोरिंगों से गंदा पानी निकालकर किसी तरह से काम चला रही थी। चार महीने पहले नगर पालिका ने शासन से नए नलकूप लगाने के लिए बजट मांगा था।
विज्ञापन


शासन ने नए नलकूप लगाने के लिए अब बजट अवमुक्त किया है। लाला बाजार के खराब नलकूप के बदले में दूसरा नलकूप सैय्यदबाड़ा के कब्रिस्तान में लगाने का लिए स्थान तय हुआ है। कोतवाली परिसर के खराब नलकूप के बदले दूसरा नलकूप लगाने के लिए सदाशिव टाकीज तिराहे की जमीन चुनी गई है। बोरिंग के लिए नगर पालिका परिषद ने धनराशि का आवंटन भी कर दिया।
विज्ञापन


जलकल के अवर अभियंता गौरीशंकर पटेल ने बताया कि तीन जनवरी से सैय्यदबाड़ा में बोरिंग का काम शुरू हो जाएगा। सदाशिव टाकीज तिराहे की जमीन परिवर्तन की बात चल रही है। बोरिंग के बाद पंप हाउस निर्माण और मोटर आदि लगाने का काम जलनिगम की स्थानीय शाखा करेगी। दोनों नलकूप चालू होने तक में करीब एक करोड़ खर्च आएगा। गर्मी तक दोनों नलकूप चालू हो जाएंगे।

दो नलकूप की मंजूरी, बजट भी मिला
तीन जनवरी से शुरू होगा बोरिंग का काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें