फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला, हत्या की रिपोर्ट

Wed, 03 May 2017 12:25 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
हसनगंज में बेटे का शव देखकर बिलखती मां कुसमा व अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला युवक लौटकर नहीं आया। मंगलवार सुबह उसका शव न्योतनी मोड़ के पास अपने ही बाग में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और परिजनों को जानकारी दी। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर युवक की बाइक, बियर की दो खाली बोतल, दो गिलास और कीटनाशक पावडर मिला है।

मोहान कस्बा के रामकोट निवासी सुजीत यादव (24) पुत्र रामकुमार यादव की मोहान तिराहे के पास मोबाइल की दुकान है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके घर गया। कुछ देर बाद परिजनों से लखनऊ जाने की बात कहकर बाइक से निकल गया। देर रात तक वापस न लौटने पर बड़े भाई विपिन ने संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने दोस्तों और पहचान के लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन


काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह परिजन सुजीत को तलाश रहे थे इसी दौरान हसनगंज थाना पुलिस ने उसके पिता रामकुमार को पुछरा मोहान तिराहे स्थित उसी की बाग में सुजीत का शव मिलने की सूचना दी। सुजीत का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सुजीत की हत्या किए जाने की बात कही।

हसनगंज कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने मामले की जानकारी सीओ स्वतंत्र सिंह को दी। इस पर सीओ फील्ड यूनिट के साथ मौके पहुंचे। सीओ ने मौके पर मिली सामग्री को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच कराने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर किसी दूसरे की मौजूदगी
सुजीत का शव उसी की बाग में पाया गया। मौके से बियर की दो बोतल, जहरीला पदार्थ, मृतक की बाइक व मोबाइल भी बरामद हुआ है। बियर व जहर मिलने से पुलिस के साथ ही प्रत्यक्षदर्शी मृतक के साथ किसी दूसरे व्यक्ति की मौजूदगी मान रहे हैं। पिता ने हत्या का आरोप लगा इसे बल दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें