फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों में मारपीट, इमरजेंसी वार्ड में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार रात मरीज को रेफर कराने को लेकर तीमारदारों में मारपीट हो गई। मरीज के साथ अस्पताल पहुंचे कुछ तीमारदार मरीज को रेफर कराना चाहते थे।
विज्ञापन


वहीं कुछ उसे जिला अस्पताल में रखना चाहते थे। तीमारदारों में मारपीट होते ही इमरजेंसी वार्ड में भगदड़ मच गई। वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे तीमारदारों को समझाकर मामला शंात कराया।

पुरवा के पुरबियनटोला निवासी हरिशंकर (33) पुत्र शिवशंकर शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के दौरान परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


हरिशंकर की हालत गंभीर होने पर घर के कुछ सदस्य कानपुर ले जाना चाहते थे। कुछ ने जिला अस्पताल में ही उपचार कराने के लिए कहा। इसी बात पर तीमारदार आमने सामने आ गए। इनके बीच  कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। इससे वार्ड में हंगामा खड़ा होने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने  मामला शांत कराया। देर रात परिजन हरिशंकर को कानपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें