फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मां-बेटे घायल

Sat, 10 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मरीजों को देखते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अचलगंज थानाक्षेत्र में बदरका मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठ चाची व चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर है। मृतक घायल किशोर का चचेरा भाई है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के आटा बंथर गांव निवासी गणेश 20 पुत्र रामकुमार के चचेरे भाई अभिषेक (13) पुत्र स्व. कृष्ण कुमार को कुछ दिन पहले हाथ में कांटा चुभ गया था। हाथ में पस बनने पर शुक्रवार सुबह अभिषेक को दवा दिलाने के लिए उसकी मां बबली गणेश के साथ बाइक से अचलगंज कसबा को निकली। बदरका रोड पर कुर्मापुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा गणेश व पीछे बैठे मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान गणेश की मौत हो गई। घायल मां-बेटे की हालत गंभीर है। गणेश की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखकर बदहवाश हो गए। गणेश छह भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई सोनू व मोनू गुजरात में रहकर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें