फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और वकीलों में झड़प

Sun, 28 May 2017 12:19 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
शहर कोतवाली में खड़ीं तोड़ी गईं गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अदालत में समर्पण करने गए फायरिंग व तोड़फोड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचने का प्रयास किया तो अधिवक्ता गुस्सा हो गए। वे लामबंद होकर पुलिस का विरोध करने लगे। विवाद बढ़ता देख दरोगा दुबक गए। बाद में युवक ने सीजेएम अदालत में समर्पण किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार को शहर में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन से पहले सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास के सामने बाइक सवार ने स्कॉर्पियों को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। भाजपा नेता विनय सिंह के पिता जितेंद्र सिंह ने कुलदीप सिंह, सुधीर चौहान, क्रांती वर्मा, सुधांशु दीक्षित, रमन दीक्षित के अलावा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें रातभर दबिश देती रहीं लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

शनिवार दोपहर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपियों में शामिल कुलदीप सिंह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने जा रहा है। भनक लगते ही कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी फोर्स के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे कोतवाल संतोष तिवारी ने कोर्ट परिसर में गेट के पास खड़े कुलदीप के भाई संदीप के पास पहुंचे और उसे पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगे। यह देख अधिवक्ताओं ने विरोध किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच झड़प होने लगी। विवाद बढ़ता देख कोतवाल और कई दरोगा भागकर न्यायालय भवन में चले गए। सूचना पर सीओ सिटी ह्रदेश कठेरिया पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि कुलदी और उसकी भाई संदीप की शक्ल एक जैसी है। इस वजह से गफलत हुई। बाद में कुलदीप ने कोर्ट में समपर्ण करते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत की अर्जी दी। सीजेएम ने कुलदीप को जमानत दे दी।

इनसेट
घटना पर सरकार और संगठन दोनों की नजर
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से पहले शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीचे सरेराह फायरिंग और दहशत फैलाने की घटना में एडीजी अभय प्रताप सिंह व अन्य उच्चाधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं तो भाजपा संगठन भी पीछे नहीं है। भाजपा के प्रदेश संगठनमंत्री ब्रजेश बहादुर सिंह ने पुलिस अधिकारियों से सीधे बात की।

इनसेट
डिप्टी सीएम ने ली जानकारी
शनिवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी टेलीफोन पर उच्चाधिकारियों से सीधे बात की और घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मामला डिप्टी सीएम से जुड़ा होने के कारण स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हस्तक्षेप नहीं कर पा रहे हैं। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एसपी नेहा पांडेय से मुलाकात की और गलती करने वालों को सजा देने की बात कही है।

बाग में मिलीं 9 बाइकें, आरोपी भाग निकले
शुक्रवार रात को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस को सूचना मिली कि माखी थानाक्षेत्र के थाना गांव के पास एक बाग में आरोपी एकत्र हैं। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन अंधेरा होने से आरोपी भाग निकले। पुलिस ने यहां से 9 मोटर साइकिल, एक तमंचा बरामद किया। सीओ सिटी ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि यह बाइकें किसकी हैं।
 
क्या बोले जिम्मेदार
-सीओ सिटी हृदेश कठेरिया ने बताया कि बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
-कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपियों पर मारपीट, बलवा और फायरिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें