गढ़ खादर क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल पर बात से इंकार करने पर सिरफिरे युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस घटना के संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार कर रही है।
गढ़ खादर क्षेत्र के एक गांव में एक सिरफिरा युवक तीन बच्चों की मां को कई दिनों से मोबाइल पर कॉल कर तंग कर रहा है। महिला ने अश्लील बातों का विरोध कर सिरफिरे युवक से कॉल न करने की बात कही, तो वह भड़क उठा और मोबाइल रिसीव न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
महिला ने जंगल से लौटे पति को इस विषय में जानकारी दी। महिला के पति ने इसकी जानकारी गांव वालों देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही। इंस्पेक्टर संरजीत सिंह का कहना है कि इस संबंध में तहरीर आने के बाद मोबाइल नंबर ट्रैस कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।