फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी के घर हथियारों का जखीरा

Fri, 08 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
recovered ammunations - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टीकरखुर्द गांव निवासी सत्यपाल के घर गुरुवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। घर से पुलिस ने दो देशी बन्दूक, दो तमंचा 36 कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए। घर के बाहर खड़ी एक बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर एके राय ने बताया कि पंजाब और जिले के अलग-अलग थानों में आरोपी सत्यपाल के विरुद्ध लूट के  लगभग 15 मामले दर्ज हैं। अगस्त 2007 में आरोपी ने पुरवा के दलीगढ़ी गांव निवासी विंदा चौरसिया को लूट का शिकार बनाया था। सन् 2009 में आरोपी ने टीकरखुर्द गांव निवासी सुरेंद्र और मुकेश की हत्या की थी। जिसमें वह जेल गया था। जेल से छूटकर आने के बाद वह लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। पंजाब में भी उसने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। कई माह से पंजाब पुसिल उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के विरुद्ध एक और मामला दर्ज किया गया है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें