फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों ने महिलाओं को घर में घुसकर पीटा

Mon, 22 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर कोतवाली के सलेमपुर गांव में घर के बाहर समाधि स्थल पर बैठकर मोबाइल में अश्लील वीडियो देख रहे शोहदों को मना करना महिलाओं व घर के मुखिया को महंगा पड़ा। टोकाटाकी पर दुस्साहसिक शोहदों ने घर में घुसकर महिलाओं को जमकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे मुखिया को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर (करोवन) गांव निवासी राकेश के घर के सामने शाम सात बजे करीब मोहल्ले के  कुछ युवक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। कुछ दिन पूर्व राकेश के घर की कच्ची दीवार बारिश में गिर गई थी। वीडियो देख रहे शोहदे उसके घर की महिलाओं को देख ठहाके लगा रहे थे। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि  शोहदों को टोकने पर गालीगलौज करने लगे और वहां से न हटने की बात कही। कुछ देर महिलाएं दोबारा पहुंची और शोहदों से भिड़ गईं। दबंगों ने महिलाओं को दौड़ा लिया और उनके घर में घुसकर सभी को जमकर पीटा। इसी बीच घर का मुखिया राकेश पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। दबंगों ने राकेश के चेहरे पर तमंचे की बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। राकेश ने बताया कि माहभर से शोहदे घर के सामने बैठकर अश्लील वीडियो देखते और फब्तियां कसते हैं। बताया कि कई बार उसने समझाने का प्रयास भी किया। राकेश व उसके परिवार की महिलाएं शहर कोतवाली पहुंची और शोहदों के खिलाफ कड़ी की मांग की। पुलिस ने घायल राकेश व उसके साथ आई महिलाओं का मेडिकल कराया। एसओ संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी प्रदीप, अजय, राहुल व अन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, शोहदों की हरकतों को लेकर ग्रामीणों में भी भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें