फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Fri, 30 Jun 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
damaged truck and highway jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के गांव नसिरापुर के पास सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी ली। पैंट की जेब में गांजा, बीड़ी के अलावा कागज पर मोबाइल नंबर लिखा मिला। मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे मृतक की शिनाख्त की। मृतक ओम प्रकाश (50) पुत्र घसीटे निवासी गांव पुरवायां थाना मल्लावां जिला हरदोई का रहने वाला था। परिजनों के ओम प्रकाश विकलांग होेने के साथ ही मानसिक बीमार था। एक दिन से घर से गायब है। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने वाहन की टक्कर से मौत होने का अंदेशा जताया है।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ चौराहे के पास साइकिल सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। अजगैन थानाक्षेत्र के महनौरा गंाव निवासी छेदीलाल उर्फ रंगीला (58) सोहरामऊ आया था। लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर माद दी। अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मार कर भाग रहे चालक को राहगीरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही चालक को हिरासत में लिया है। रंगीला की पत्नी रानी के अलावा तीन बेटे हैं। सभी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक की पत्नी ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिनौरा गांव के पास हादसे में लखनऊ के थाना कैंट मोहल्ला निलमथा निवासी रंजना (32) पत्नी संतोष अपने भाई सिकंदर पुत्र राजू निवासी आलमबाग के साथ बुधवार को पुरवा रिश्तेदारी में आई थी। गुरुवार की सुबह स्कूटी से घर लौट रही थी। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिनौरा गांव के पास रंजना ने स्कूटी रुकवाई और हाईवे पार करने लगी। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


अजगैन थाना चौराहे के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डंपर टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक ट्रक चालक प्रदीप (40) पुत्र रामसेवक निवासी पुखरायां कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल चालक को सीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन


बांगरमऊ के फतेहपुर हामजा गांव निवासी फारुख पत्नी रिजवाना को बाइक से सैता गांव बीमार बच्चे को झाड़-फूंक कराने गया था। वहीं से लौट रहा था। सुरसेनी गांव के सामने बाइक गड्ढे में उछल गई। बाइक में पीछे बैठी रिजवाना सड़क पर जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। पति सीएचसी लाया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरदासपुर गांव निवासी रघुवीर पुत्र शोभालाल बाजार से घर लौट रहा था। माढ़ापुर  मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने में बाइक पलट गई। रघुबीर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें