फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वेंडर वारदातों को दे रहे अंजाम

Mon, 10 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
vendors at station - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बता दें कि उन्नाव जंक्शन से कानपुर के बीच जयपुरिया क्रासिंग के पास एक घंटे में ही तीन ट्रेनों में डकैती को कुछ लोगों ने अंजाम दिया था। कई लोगों को घायल कर उनसे लूटपाट की गई थी। इसमें लूटे गए मोबाइलों की लोकेशन से पुलिस को उन्नाव के ही कुछ अवैध वेंडरों का नाम होने की बात सामने आई है। वहीं इससे पूर्व में भी हुई चोरी, लूट व मोबाइल छीनने जैसी वारदातों में अवैध वेंडर ही शामिल रहे हैं। इसके बाद भी उन्नाव जंक्शन पर खानपान की चीजों की बिक्री का काम कर रहे अवैध वेंडरों में इसका तनिक भी खौफ नहीं दिख रहा है। आरपीएफ व जीआरपी की सरपरस्ती में इनका धंधा बदस्तूर जारी है। इससे आने वाले समय में भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस बारे में जानकारी लेने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मेरी ड्यूटी लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली में लगी है इसलिए लखनऊ में ही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें