शुक्लागंज के मोहल्ला नेहरूनगर नगर निवासी अभिषेक गुप्ता और राहुल गुप्ता की पोनीरोड में गारमेंट्स की बड़ी दुकान है। शुक्त्रस्वार रात करीब नौ बजे दोनों भाई दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब 12.30 बजे दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने दुकान से तेज धुआं निकलते देखा और दुकान मालिक को फोन कर जानकारी दी। अभिषेक अपने भाई राहुल के साथ मौके पर पहुंचा। दुकान से तेज लपटें निकलते देख पुलिस और फायर स्टेशन को घटना की सूचना दी गई। गंगाघाट थानाध्यक्ष कौशलेंद्रनाथ सिंह यादव पहुंचे। कुछ ही देर में उन्नाव फायर स्टेशन से चार दमकल पहुंचीं और आग बुझाने कोशिश शुरू की। दुकान में कपड़े होने से आग की लपटों ने भयावह रूप ले लिया। इसके बाद कानपुर से दो और दमकल मंगाई गईं। रात करीब एक बजे शुरू हुई आग बुझाने कोशिश सुबह करीब आठ बजे पूरी हो पाई। इस दौरान पड़ोसी की छत पर पहुंचकर दमकल जवानों ने दुकान की दूसरी मंजिल पर दीवार को तोड़कर दमकल जवानों ने आग बुझाई। अभिषेक के अनुसार अभी हाल में ही दुकान में करीब 75 लाख का स्टाक भरा था। गंगाघाट थानाध्यक्ष कौशलेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि अभिषेक की तहरीर पर घटना की सूचना दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अनुमान है कि आग शार्ट शर्किट से लगी है। बताते चलें कि लकी गारमेंट के नाम से ही अभिषेक और राहुल की पोनीरोड झंडे वाला चौराहे के निकट दो और दुकाने थी। उनमें भी आग लग चुकी है। साथ ही कुछ माह पूर्व ही नेहरूनगर स्थित घर में लाखों की चोरी भी हुई थी। यहीं नहीं श्रीनगर निवासी एक युवती की मौत के मामले में भी वे फं स चुके है। वहीं घटना स्थल पर इस बात की चर्चा भी हो रही थी कि आग लगी नहीं लगाई गई होगी कम माल जलाकर बीमा क्लेम प्राप्त करने का भी हथकंडा हो सकता है। उधर, पोनीरोड से श्रीनगर की ओर जाने वाली डिश की मुख्य लाइन जो कि लकी गारमेंट की दुकान के सामने से निकली वह आग में स्वाहा हो गई। जिस कारण करीब तीन हजार घरों में डिश से चैनल बंद हो गए। आग बुझाने में लगी सभी दमकल गाड़ियों में पानी खत्म हो चुका था जिसके चलते सभी गाड़ियां बारी बारी से नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची और जनरेटर चलवा कर तत्काल गाड़ियों में पानी भरा और आग बुझाई।