फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार बकरियां जलीं, गृहस्थी राख

विज्ञापन
-आग बुझने के बाद लगी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अचलगंज। थानाक्षेत्र के बंदीपुरवा गांव में रविवार की दोपहर आग लगने से चार बकरियां जिंदा जल गईं। गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फ ायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गंगा कटरी के बंदीपुरवा में रविवार को रास्ते के किनारे रखे फ ूस के गट्ठरों से लगी आग घसीटे के छप्पर तक  पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण बाल्टियों से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इस बीच आग ने पड़ोसी चंद्रशेखर, रामकुमार व पुशू के घरों को चपेट में ले लिया। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने फ ायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड पहुंचने में काफ ी समय लग गया। ग्रामीणों ने तब तक आग पर काबू पा लिया। आग से घसीटे की चार बकरियां जल गईं। तीन साइकिल व रामकुमार की एक बाइक समेत घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े व कीमती समान जलकर राख हो गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। घसीटे की बेटी सावित्री की बारात 1 मई को आनी है। इसके लिए पिता ने दहेज का समान जुटाया था। इसमें भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें