कस्बे में दो पक्षों में विवाद में लाठी-डंडे व चाकू चली। एक पक्ष ने फायरिंग भी की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो घायलों को अस्पताल भेजा है।
दली गढ़ी निवासी अजय प्रताप सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने छोटे भाई अजीत प्रताप के साथ खेतों का समतलीकरण करा रहा था। तभी वजीरगंज के चौबे सोनकर अपने पुत्रों व दो अन्य साथियों के साथ आए और गालियां देते हुए असलहे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुन उसका भाई अजीत प्रताप घर की ओर भागने लगा तो उन लोगों ने उसे पकड़ लिया और चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण करा चौबे सोनकर, सुभाष, अजय, रिंकू व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के वजीरगंज निवासी रिंकू सोनकर का कहना है कि तोपखाना के पास प्लाट में वह लकड़ी का काम करता है।
जहां शुक्रवार को अजय व बबलू सिंह निवासी दलीगढ़ी आए गालियां देते हुए चाकू से हमला किया। उसने बताया कि उन लोगाें में पहले से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद है। दोनो पक्षों से शिकायतें मिली है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।