फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने पर युवक को मारी गोली

Sun, 08 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रेम विवाह करने के दस महीने बाद आए युवक पर लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई इसी दौरान हमलावरों ने युवक को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली उसकी जांघ में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कानपुर रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी गांव निवासी नरेश (24) ने करीब दस महीने पहले गांव में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था। कोर्ट मैरिज करने के बाद से वे दिल्ली में रह रहे थे। चार दिन पहले नरेश, पत्नी के साथ अपने घर लौकर आया था। इसकी जानकारी होने के बाद से युवती के परिजन आग बबूला हो गए।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम नरेश गांव के बाहर चौराहे पर एक दुकान पर खड़ा था तभी युवती के पिता और भाई ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जानकारी होने पर युवक के परिजन भी आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव के दौरान कई राउंड फायरिंग होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

हमलावरों ने नरेश को गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। बचाव के प्रयास में नरेश के भाई राजू को भी चोटें आईं। युवक को गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी मौके पर पहुंच गए। तबतक हमलावर भाग चुके थे।

पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि घायल के परिजन उसके इलाज के सिलसिले में कानपुर गए हैं। इसके चलते अभी तहरीर नहीं मिल पाई है। हमलावरों को चिह्नित कर लिया गया है। तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें