कसबा निवासी प्रेम नारायण पुत्र देवी गुलाम सेवानिवृत्त टीचर हैं। दो दिन पहले वह अपने छोटे भाई की पत्नी मंजू की तेरहवीं में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गांव मुड़हा गए थे। घर पर ताला लटक रहा था। सोमवार की सुबह जब घर वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। कमरों के ताले भी टूटे थे। कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखी 50 हजार की नगदी व दो बेटियों व बहू का लगभग 12 लाख रुपये के जेवर गायब थे। प्रेम नारायण ने आशंका जताई कि चोर मकान के पीछे से चढ़कर छत के रास्ते कमरे में दाखिल हुए होंगे। आंगन का जाल कटा हुआ था।