फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण साफ, आरओबी पर निर्माण कार्य तेज

Tue, 06 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
गंगापुल पर निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
कचहरी क्रासिंग की संकरी सड़कें पुल पर लगने वाले गाटरों को रखने वाली 500 टन की क्षमता वाली क्रेनों का रास्ता अभी भी रोक रही हैं। गाटर तीन दिन से तैयार पड़े हैं। अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। गाटरों को रखने वाली क्रेनों को क्रासिंग तक पहुंचने का रास्ता सोमवार को भी अधिकारी नहीं निकाल सके। सुबह से दोपहर तक कार्यदाई संस्था के कर्मचारी क्रेन को गाटरों तक पहुंचाने की जद्दोजहद में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। क्रेनों के रास्ते में निर्माणाधीन पुल के साथ ही फुटपाथ की दुकानों का कब्जा आड़े आया। आरपीएफ व जीआरपी ने सोमवार की शाम तक अतिक्रमण हटवाकर रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। स्टेशन अधीक्षक विश्राम व अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को क्रेनों को निर्माणस्थल तक पहुंचाकर काम शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें