फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा थूकने में पोल से टकराया युवक मौत

Mon, 03 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर के डिप्पटी पड़ाव निवासी मुमताज अली (40) की बेटी लखनऊ में ब्याही है। हफ्ते भर पूर्व उसके बेटी हुई है। रविवार को मुमताज पत्नी और बेटी मजीना के साथ अपनी नातिन को देखने लखनऊ जा रहा था। सुबह ट्रेन से सभी लोग लखनऊ रवाना हुए। सहजनी रेलवे क्रासिंग के पास मुमताज अली ने जैसे ही पान मसाला थूकने के लिए सिर बाहर निकाला, पोल से टकरा कर चलती ट्रेन से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पत्नी व बेटी मगरवारा स्टेशन पर उतरीं। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पहुंचाया। मुमताज की मौत से उसकी पत्नी, बेटी व अन्य परिजनों का बुराहाल है। दूसरी  घटना मगरवारा रेलवे स्टेशन के निकट हुई। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक करीब तीस वर्षीय युवक लखनऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार था और काफी दिनों से इधर-उधर भटक रहा था। सहजनी रेलवे क्रासिंग के पास ही हुई एक अन्य घटना में फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के बरुआघाट निवासी राजू (30) पुत्र कन्हैयालाल मेमो से कानपुर जा रहा था। वह कोच के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें