फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बंदियों में झगड़ा, एक ने पीया फिनायल

Wed, 29 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला बंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्या के आरोप में जेल में बंद दो महिला बंदियों में विवाद के बाद एक ने बैरिक के शौचालय में फिनायल पी लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिला कारागार में बंद बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर निवासी अनीता (30) पत्नी चंद्रपाल हत्या के आरोप में चौदह माह से जेल में हैं। मंगलवार शाम को बैरिक के सामने स्थित हाता में घास साफ करने के दौरान दूसरी बंदी महिला रामदेवी और केतकी से झगड़ा हो गया। इसी से नाराज अनीता ने दोनों बंदियों को फंसाने के लिए  बैरिक के पास स्थित शौचालय में रखी फिनायल की शीशी उठाई और गटक ली। 


महिला बंदी रक्षकों की नजर पड़ी तो आनन-फानन उसे जेल अस्पताल पहुुंचाया। हालत में सुधर न होने पर जेल अधीक्षक आरएन पांडेय ने बंदी रक्षक पूनम तिवारी, नीरजा शुक्ला और हनुमान प्रसाद के साथ जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल इमरजेंसी में तैनात डॉ. तौसीफ ने महिला बंदी का  इलाज किया। जेल अधीक्षक आरएन पांडेय ने बताया कि  जिन महिला बंदियों में झगड़ा हुआ, वह दोनों हत्या के आरोप में जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें