बीघापुर। थानाक्षेत्र के ओसियां कैची मोड़ के निकट सोमवार देररात दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
पुरवा कोतवाली के गांव पासखेड़ा निवासी हरिओम पुत्र नारायण दीक्षित नसीरपुर गांव बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ओसियां कैची मोड़ के निकट तीन युवकों ने रोक लिया। बिना किसी कारण पीटने लगे। युवकों ने तमंचे से फायर कर हरिओम के पास रखी ढाई हजार की नकदी और सोने की जंजीर लूट ली। पीड़ित मंगलवार को कोतवाली पहुंचा और गांव के ही सुनील सिंह पुत्र सुखवीर, कुबेर पुत्र विजयपाल व अनुज पुत्र शिवभान के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा लूट का दर्ज किया गया है लेकिन मामला आपसी मारपीट का लग रहा है।