फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा घटना पर फेसबुक पर की आपतिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कस्बा निवासी एक युवक ने रविवार को शहीद जवानों को दी जा रही श्रद्धांजलि के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। पोस्ट पर शहीदों को श्रद्धांजलि न देने व उनके नाम पर राजनीति न करने की बात कही गई थी। युवक द्वारा पोस्ट डालने के कुछ देर बाद ही क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया था। इस बीच एक युवक ने यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर मामले की शिकायत कर दी। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के संबध में जानकारी नहीं है। मामले की जांच साइबर पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलवामा की घटना के बाद से सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्टों की भरमार हो गई है। ऐसी पोस्ट डालने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इस बीच जिले में खुफिया विभाग को भी देश विरोधी पोस्टों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी वीके पांडेय ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो साइबर पुलिस द्वारा मामले की जांच कराने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें